Ve Junoon – Mithoon Lyrics
चाहा था तूने जिससे, पाया कभी ना उससे
तुझको तो सब है पता, ऐ दिल, सारी खबर है तुझे
बंजर हुई हैं आँखें, वीरान हैं ये साँसें
अब मेरी रूह को ना जला, ना जला
आगे है तेरी मर्जी, करले तू ये खुदगर्जी
होना है हो जा तबाह, हाँ, तबाह
वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून
दिल लुटने चला क्यों?
वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून
दिल मिटने चला क्यों? हाय!
फिर इश्क़ करने चला क्यों?
दिल लुटने चला क्यों?
दिल मिटने चला क्यों? हाय
फिर इश्क़ करने चला क्यों?
देखा है पहले कहीं, ऐसा लगा क्यों उसे?
शायद मेरे दर्द से कहीं, वाकिफ लगा वो मुझे
मरहम लगा जख्मों पे, राहत मिली कुछ फिर से
दिल को सुकून मिला, हाँ मिला
आगे है तेरी मर्जी, करले तू ये खुदगर्जी
होना है हो जा तबाह, हाँ, तबाह
वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून
दिल लुटने चला क्यों?
वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून
दिल मिटने चला क्यों? हाय!
फिर इश्क़ करने चला क्यों?
ऐसी कोई दास्ताँ है दिल में उसके कहीं
ज़िक्र वो जिसका कभी मगर, खुद से भी करता नहीं
रखता छुपा के सबसे, भूला है जैसे रख के
कल वो कहीं अपना, अपना
आगे है तेरी मर्जी, करले तू ये खुदगर्जी
होना है हो जा तबाह, हाँ, तबाह
वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून
दिल लुटने चला क्यों?
वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून, वे जुनून
दिल मिटने चला क्यों? हाय!
फिर इश्क़ करने चला क्यों?
दिल लुटने चला क्यों?
वे जुनून, वे जुनून
दिल मिटने चला क्यों? हाय
फिर इश्क़ करने चला क्यों?