Drunk Ikka – Ikka Lyrics
मैं अकेला, कोई सुनने ना
दिल टूटा है, तो दर्द चुभेगा
कोई है वहाँ, तो मुझे आवाज़ दो
हम हैं यहीं, हम थे जहाँ
किस्से और कहानियाँ बताऊँ
मैं सबके लिए लिखूँ पर ना अपने लिए गाऊँ
मैं अपना सच कहना चाहूँ
पर फ़रेब की इस दुनिया को मैं दिखता ही कहाँ हूँ
मैं अपना मुँह ना खोल पाऊँ
बिना बोले बहुत कुछ, मन में खुद से बुदबुदाऊँ
तुम सबसे आँखें मैं चुराऊँ
दर्द बयाँ कर देती इसीलिए आँखें ना मिलाऊँ
मैं, सपनों से मिला, वो हकीकत ना बने
मैंने मेहनत बहुत करी, पर वो किस्मत ना बने
मैंने सुना ये ज़माना, बेटे, भूल जाता है
ये नाम ज़िंदा रहे, कभी ज़िल्लत ना बने
जब जीते तो घमंड नहीं, हारे तो अफ़सोस नहीं
करा हासिल बहुत कुछ, पर रत्ती भर संतोष नहीं
मेरे अंदर बस 'क्यों’ है, और कोई आक्रोश नहीं
निकले जिसकी तलाश में, मुझे मिला वो फ़िरदौस नहीं
कोई मेरा दोस्त नहीं, मुझे कोई call नहीं आता
और जो call करते हैं, मैं उनका phone नहीं उठाता
इतना बंद हो चुका हूँ, खुद को खोल नहीं पाता
मैं जीना चाहता हूँ, पर खुदको बोल नहीं पाता…
मैं अकेला, कोई सुनने ना
दिल टूटा है, तो दर्द चुभेगा
कोई है वहाँ, तो मुझे आवाज़ दो
हम हैं यहीं, हम थे जहाँ
Drunk Ikka, de Ikka, do álbum Enigma 2 Icon; composta por Ikka e Sez on the Beat, lançada em July 15, 2026. Aborda solidão e introspecção.




















